फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट  

Mon, 08 Aug 2016 02:34 AM IST
शालू अग्रवाल/मेरठ
विज्ञापन
सोहराबगेट बस अड्डे के बाहर गश्त के लिए तैयार खड़ी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के बाद अब पुलिस अफसरों को स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर लखनऊ से कड़े निर्देश दिए गए हैं। आतंकी गतिविधियों को देखते हुए एलआईयू और इंटेलीजेंस टीम भी सतर्क हो गई है। एसएसपी ने भी जिले के सभी थाना प्रभारियों और सीओ को सुरक्षा के प्रति निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से पुलिस के उच्च अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी को पत्र भेजकर कहा गया है कि 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग से आतंकी गतिविधियों का इनपुट मिल रहा है। छावनी क्षेत्र के अलावा, शहीद स्मारक, कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर, स्कूल- कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस को ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सिनेमाघर और मॉल में भी सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग के लिए डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता की टीमों को भी कड़े निर्देश दिए हैं।

पीएसी और आरएएफ मांगी
एसपी सिटी ओपी सिंह का कहना है कि 15 अगस्त की सुरक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा कुछ स्थानों के लिए पीएसी और आरएएफ भी मांगी गई है। जो संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा भीड़भाड़ इलाकों में भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड पर सुरक्षा के कड़े निर्देश
15 अगस्त पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड का आयोजन होता है। यहां सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन के आरआई को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार के बाहरी वाहनों का प्रवेश न होेने दिया जाए। ग्राउंड के आसपास पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य किसी को न जाने दिया जाए।
वर्जन........
15 अगस्त पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों के अलावा स्कूल कॉलेजों की सुरक्षा के लिए भी संबंधित थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। रात में चेकिंग के लिए अलग से पुलिस टीमें लगी हुई हैं। -जे. रविंदर गौड़, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें