रासना में बाबा की समाधि पर अभद्रता, लोगों ने किया हंगामा
सरूरपुर। रासना गांव में संप्रदाय विशेष के युवक ने प्राचीन बाबा की समाधि पर अभद्र आचरण किया। यह मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद सैंकड़ों लोग समाधि स्थल पर जुट गए। सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके पास से फरसा भी बरामद किया है पर दर्शा नहीं रही।
मिर्जापुर गांव में 300 वर्ष पुराना बाबा रावलनाथ का समाधि स्थल है। होली-दिवाली पर ग्रामीण यहां पूजा अर्चना करते हैं। बड़ी मान्यता वाले इस स्थल के अपमान की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है।वह पूरे दिन जंगलों में घूमता रहता है। कुछ समय पहले भी रोहटा थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया था पर दिमागी हालत सही न होने की वजह से छोड़ दिया। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आरोपित मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
रासुका लगाने की मांग
बाबा की समाधि पर अभ्रदता की सूचना लगने पर बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख अनुज बजरंगी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और आरोपी पर रासुका की कार्रवाई और मंदिरों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौकशी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों के खिलाफ भी जिला बदर की कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान निखिल शर्मा व उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।