रोहित की कप्तानी में जीतेगी टीम
गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी सहित सभी क्रिकेटरों में मैच को लेकर काफी उत्साह है। बच्चों को मैच दिखाने के लिए भी इंतजाम किया गया है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी। - तनकीब अख्तर, क्रिकेट कोच
जुमे की नमाज के दौरान भारत की जीत की दुआ मांगी है। एकेडमी के बच्चों को भी मैच दिखाने के लिए घंटाघर स्थित अपने घर पर इंतजाम किया गया है। - अतहर अली, क्रिकेट कोच
लोगों की ओर से अपने घरों पर भी की गई व्यवस्था
शास्त्रीनगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी ओर से उनके बड़े भाइयों और बच्चों के साथ मैच देखने की योजना बनाई गई है। दिल्ली रोड निवासी राजेश तोमर की ओर से भी मैच को लेकर तैयारी की गई है। वह अपने दोस्तों के साथ घर पर ही मैच देखेंगे। वहीं छात्र नेता विनीत चपराना ने बताया कि हॉस्टल में मैच को लेकर तैयारी कर ली गई है।
कोच के साथ देखेंगे मैच
कोच अतहर अली के साथ मैच देखने की तैयारी कर ली गई है। उनके घर पर रहकर मैच देखेंगे। घर वालों ने भी मैच के लिए इसकी इजाजत दे दी है। - अयान खान, क्रिकेटर
फाइनल मैच में भारत जरूर जीतेगा। आज फाइनल मैच में विराट कोहली भी चलेंगे और टीम फाइनल जीतेगी। -गगनदीप क्रिकेटर
कोच के साथ मैच देखेंगे और भारत की जीत का जश्न भी मनाएंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। -प्रियांशु क्रिकेटर
भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप के सामने अफ्रीका के बल्लेबाज नहीं टिक पाएंगे। -मनीष क्रिकेटर