फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की बढ़ी संख्या, हाईवे पर भी जाम

Sun, 03 Mar 2019 01:58 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला

सार


गंगनहर पुल पर ट्रक खराब दिल्ली-मेरठ हाइवे हुआ जाम
वीकेंड पर बढ़े वाहनों के दबाव ने बिगाड़े हालात
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर पुल पर शनिवार को वीकेंड के कारण पहले ही वाहनों का दबाव अधिक था, इस पर दोपहर में एक ट्रक खराब होने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रक को साइड कराकर यातायात सुचारु कराया। वहीं मोहिउद्ीनपुर में भी जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार को वीकेंड के कारण सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की चाल धीमी थी। दोपहर को मोदीनगर से गाजियाबाद की ओर एक ट्रक जा रहा था। जो गंगनहर पुल पर पुलिस चौकी के सामने अचानक खराब हो गया। बीच सड़क पर ट्रक खराब होने से हाईवे पर वाहनों की गति थम गई और देखते ही देखते जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को साइड कराकर यातायात सुचारु कराया। करीब तीन घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। जाम को देखते हुए मेरठ की ओर आने वाले यात्री गंगनहर पटरी मार्ग की ओर डायवर्ट हो गए। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेरठ हाईवे के अलावा एनएच-58 और बिजली बंबा बाईपास भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें