फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रैन बसेरों में अधूरी व्यवस्था, डीएम-कमिश्नर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानगर के रैन बसेरों में व्यवस्था अभी अधूरी है। सड़क किनारे सो रहे लोगों को रैन बसेरों तक नहीं लाया जा रहा है। मंगलवार रात डीएम दीपक मीणा और कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रैन बसेरों में सीसीटीवी लगाने के साथ सारी सुविधा मुहैया कराने की बात कही है। एसडीएम सदर कमल किशोर ने देहात क्षेत्र में बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रात 9:00 बजे डीएम और कमिश्नर ने कड़ाके की ठंड को देखते शहर के 12 रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बच्चा पार्क, हापुड़ रोड, सिविल लाइन और शेरगढ़ी स्थित रैन बसेरों में कम लोग मिले। कारण पूछने पर नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे सो रहे लोगों को रैन बसेरों तक लाने के लिए ई-रिक्शा लगाई है। कितने लोग ई-रिक्शा से रैन बसेरों में पहुंचे, इसकी जानकारी निगम नहीं दे पाया। दोनों अधिकारियों ने सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम और कमिश्नर के निरीक्षण से पहले नगर निगम की टीम ने रैन बसेरों की व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया और कई जगह पर अलाव भी जलाए।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि रैन बसेरों में ठंड से बचने के लिए रजाई और हीटर की व्यवस्था है। सड़क किनारे सो रहे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और निगम के अधिकारी रोजाना रैन बसेरों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें