फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन गैस एजेंसी पर आयकर विभाग का छापा

Sat, 25 Mar 2017 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पल्लव टावर्स स्थित दर्शन गैस एजेंसी पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे तक टीम ने जांच पड़ताल की। बताया गया कि नोटबंदी के दौरान एजेंसी के खातों में हुए लेनदेन की जांच करने टीम यहां पहुंची थी।
विज्ञापन

रुड़की रोड़ स्थित कोणार्क कॉलोनी निवासी पवन जैन की पल्लव टावर्स में दर्शन गैस एजेंसी है। शुक्रवार शाम आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर आरके सिंह के निर्देश पर आयकर ऑफिसर गंभीर सिंह, जगपाल सिंह, रमेश राणा, संतोष टीम के साथ एजेंसी पहुंचे। टीम को देखकर एजेंसी पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने वहां विभिन्न रजिस्टर और कागजों को चेक किया। साथ ही कई बिंदुओं पर जानकारी ली। बताया गया कि नोटबंदी के दौरान एजेंसी संचालकों के खातों में काफी पुराने नोट जमा हुए थे। उसकी जांच पड़ताल और सर्वे किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में एजेंसी मालिक पवन जैन से संपर्क नहीं हो सका। हालांकि एजेंसी के मैनेजर एनके जैन का कहना है कि आयकर विभाग की टीम आई थी और कुछ बिंदुओं पर जांच कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें