फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, देश के 5 बड़े प्रकाशनों में शुमार है अरिहंत पब्लिकेशन

Thu, 19 Dec 2024 02:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। विश्वकर्मा ग्रुप पर छापेमारी के बाद टीम ने आज तड़के शहर के बड़े प्रकाशन अरिहंत पर छापा मारा है। टीम कई गाड़ियों में पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
1 of 5
अरिहंत प्रकाशन पर आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बड़े बिल्डर्स के यहां आयकर विभाग की छापेमारी के बाद गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने शहर के बड़े प्रकाशन अरिहंत प्रकाशन में छापेमारी की है। कई गाड़ियों में सवार होकर आयकर विभाग की टीम के अधिकारी यहां पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। इस बिल्डिंग के गेट बाहर से बंद कर दिए गए हैं। किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है। बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

2 of 5
अरिहंत प्रकाशन पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगी परीक्षओं संबंधित पुस्तकों का होता है प्रकाशन
बता दें कि अरिहंत प्रकाशन प्रतियोगी परिक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का प्रकाशन करते हैं साथ ही देश के पांच बड़े पब्लिशर्स में इनका नाम शामिल है। बता दे कि आयकर की बड़ी कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मचा हुआ है। किस तरह से पिछले तीन दिन से आयकर मेरठ में छापेमारी में जुटा है आगे जानें विस्तार से। 
विज्ञापन

3 of 5
अरिहंत प्रकाशन पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
साकेत स्थित आवास पर भी पहुंची टीम
मेरठ बाईपास बिग बाइट के पास अरिहंत प्रकाशन कार्यालय और साकेत स्थित आवास पर आयकर के द्वारा छापामारी की गई। अरिहंत प्रकाशन के संचालक योगेश चंद जैन का साकेत में निवास है। उनकेआवास व दफ्तर दोनों जगह टीम पहुंची है। बताया गया कि प्रकाशकों के कई ठिकानों पर टीम ने कार्रवाई शुरू की है। वहीं इस कार्रवाई से मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

4 of 5
मेरठ में आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
देश के पांच बड़े पब्लिशर्स में है शामिल
योगेश चंद जैन के तीन बेटे दीपेश जैन, रितेश जैन और प्रवेश जैन पूरे व्यापार का संचालन करते हैं। कॉम्पिटेटिव बुक पब्लिकेशन में अरिहंत प्रकाशन का देश के 5 बड़े पब्लिशर्स में नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से शहर में जारी है आयकर विभाग की छापेमारी
बता दें कि गुरुवार को टीम ने विश्वकर्मा ग्रुप पर छापेमारी की थी। हालांकि विश्वकर्मा इंडस्टि्रयल एस्टेट के मालिक कमल ठाकुर के यहां दो दिन टीम ने कार्रवाई की लेकिन उनके पार्टनर्स के यहां अभी भी टीम की कार्रवाई जारी है। वहीं आज सुबह अरिहंत प्रकाशन पर हुई कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें