फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालियागढ़ी समेत तीन नए हॉट स्पॉट बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार को तीन नए हॉट स्पॉट बनाए हैं। यहां दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। अब यहां आवागमन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के कालियागढ़ी को पहला हॉट स्पॉट बनाया है। मेडिकल क्षेत्र के शास्त्रीनगर के ब्लॉक को दूसरा एवं टीपीनगर क्षेत्र के नंदन नगर को तीसरा हॉट स्पॉट बनाया है। भीमनगर, नई बस्ती, लल्लापुरा को पूर्व में बने हॉटस्पॉट भीमनगर से जोड़ा है। तेजगढ़ी के बचे हुए क्षेत्र को पूर्व बने हॉट स्पॉट तेजगढ़ी से जोड़ा गया है। रेलवे रोड क्षेत्र के देवपुरी साबुन गोदाम को पूर्व में बने हॉट स्पॉट देवपुरी से जोड़ा गया है। देवीलाल सैनी वाला मोहल्ला व पूर्वा इलाही बख्श ब्रह्मपुरी को पूर्व बने हॉट स्पॉट सैनी वाला मोहल्ला से जोड़ा है। श्यामनगर, रशीद नगर, लखीपुरा, तारापुरी, मशीन वाली गली, एक मिनारा मस्जिद को पूर्व में बने हॉटस्पॉट हुमायूंनगर से संबद्ध किया है। माधवपुरम सेक्टर तीन क्षेत्र को पूर्व में बने हॉट स्पॉट माधवपुरम सेक्टर एक से जोड़ा है। सराय जीना क्षेत्र को पूर्व में बने हॉट स्पॉट कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम से जोड़ा है। हॉट स्पॉट के लिए डीएम ने आवश्यक वस्तुओं व सामान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिले में हॉट स्पॉट की संख्या 46 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें