मेरठ में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
दिल्ली-देहरादून हाईवे एनएच-58 पर आज सुबह शोभापुर के पास कोहरे की धुंध में बाइक सवार तीन छात्रों की बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। जिसमें दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक छात्र कृष्णा पबिल्क स्कूल और दूसरा एमपीएस का था। तीनों कक्षा 11वीं के छात्र हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मृत दोनों छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया। सड़क हादसे का शिकार हुए छात्र ऋतिक का फाइल फोटो और घर के बाहर गमगीन बैठे रिस्तेदार व परिजन।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/