फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंचौली में मुठभेड़, 15 हजारी बदमाश को लगी गोली  

Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश इसरार उर्फ कोरमा पुत्र अहसान निवासी लावड़ को एसओ इंचौली पंकज शर्मा की टीम ने बुधवार दोपहर मुठभेड़ में गोली मारकर दबोच लिया। गोली इसरार के पैर में लगी। फिटकरी-कंठीमाता संपर्क मार्ग पर हुई इस गोलीबारी के दौरान बदमाश का एक साथी फरार हो गया। 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार के मुताबिक बदमाश इसरार पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसरार पर इंचौली थाने में ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। पिछले वर्ष 8 जनवरी को इंचौली में एक फाइनेंस कंपनी के कैशियर से इसरार और उसके तीन साथियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। इंचौली पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। लेकिन मुख्य आरोपी इसरार तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
उधर, मुठभेड़ की सूचना पर सीओ मवाना सीओ यूएन मिश्रा और भावनपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने खेतों में करीब एक घंटे तक कांबिंग की। लेकिन इसरार के साथी का पता नहीं चला। घायल इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें