फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित

विज्ञापन
सरधना।  संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग में शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों
विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग में शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। विभागाध्यक्ष सोनिया ने आंतरिक परीक्षा, अनुशासन, प्रतियोगिता, पदगायन और पोस्टर प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। खुशी, रूपा मरियम, अजरा, कोमल, अक्षा और प्रियंका को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. महेश पालीवाल ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाली पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें