फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूपबत्ती कार्पेट पर गिरी, घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंदिर की धूपबत्ती से घर में भीषण आग लग गई। क्षेत्रवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

प्रह्लाद नगर निवासी उज्ज्वल कपूर ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने पूजा के दौरान घर के मंदिर में धूपबत्ती जलाई थी और अपने काम पर चले गए। इसी दौरान धूपबत्ती घर में बिछे कार्पेट पर गिर गई। कारपेट ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर से लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल और दमकल विभाग को जानकारी देते हुए खुद आग बुझानी शुरू कर दी। गृहस्वामी और क्षेत्रवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें