फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप दे रही है सकून, सुबह शाम ठंड करा रही अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। नए साल की शुरुआत में मौसम ऐसा बदला कि शुक्रवार को तापमान चढ़ता हुआ 21 डिग्री के पास पहुंच गया। हालांकि रात में पड़ रहा पाला ठंड बढ़ा रहा है। शुक्रवार को चटख धूप ने ठंड से राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा होने के कारण बारिश और ओले पड़े, जबकि पश्चिम यूपी में बदरा बिन बरसे ही निकल गए।
विज्ञापन

मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव से वैज्ञानिक भी चिंतित है। दिसंबर में दिन का तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया था। अब नए साल की शुरूआत से ही मौसम बदला हुआ है। तीन दिन में ही तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवा का रुख उत्तर पश्चिम से पुरवाई होने पर धूप का असर तेज हो रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 92 और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश की और होने पर यहां बारिश नहीं हुई। 7 जनवरी से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इस कारण 8-9 जनवरी में हल्की बारिश के आसार हैं। फिलहाल तीन दिन मौसम ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें