संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु गांव खेड़ी मनिहार और एएस इंटर कॉलेज में कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ किया गया।
गांव खेड़ी मनिहार में शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनोद खटीक ने किया। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और देश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उद्घाटन के दौरान ओमप्रकाश, बिल्लू, रमेश मास्टर, जीतू, नितिन, ठाकुर नरेंद्र, रीतु राज प्रधान, टॉक्सन बादलीवाल, पप्पू ठेकेदार, डम्पी राज और शंभू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एएस इंटर कॉलेज में पांचवें विशाल भंडारे व कैंप का शुभारंभ उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस पंकज लवानिया, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह त्रिपाठी, अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने किया। अधिकारियों व प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा 151 कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अमित रस्तोगी, सुनील राजवंशी, विशेष कुमार रस्तोगी, सुभाष चंद्र, सुनील गिरि, अर्णव चौधरी, शैलेश शर्मा, सुमन, रविंद्र कुमार, कपिल कुमार सिरोही, कृष्णा रस्तोगी व निपुण रस्तोगी का सहयोग रहा।
ए एस इंटर कालेज में कांवड सेवा शिविर का शुभारंब करते एसडीएम, सीओ आदि। (मवाना)