माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग पर माछरा निवासी दीपक त्यागी और मयंक त्यागी द्वारा 12वें कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने किया। उन्होंने शिविर में आकर विश्राम कर रहे कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें जलपान भी कराया। गांव दतावली गेसूपुर में भी ग्रामीणों द्वारा 12वें विशाल भंडारे कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया। शिविर के शुभारंभ के बाद ग्रामीणों द्वारा भोले के भक्तों के लिए भंडारे का वितरण शुरू किया गया। इस दौरान भाजपा से सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, मंडल उपाध्यक्ष मोहित तोमर, मंडल मंत्री सुमित राणा, पूर्व प्रधान भोपाल चौहान, राकेश चौहान, शिव कुमार,सतपाल, अनुराग, रामानंद आदि भाजपा कार्यकर्ता व शिव भक्त उपस्थित रहे।