फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाहरवीर गोगा महाराज मंदिर पर मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
माछरा में जाहरवीर गोगा जी महाराज मंदिर पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते भाजपा के पूर्व
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक कार्यालय से सटे प्रसिद्ध जाहरवीर गोगा महाराज मंदिर पर तीन दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण पर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें आकर्षण का केंद्र बने मीना बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही। वहीं बच्चों के लिए खेल खिलौनों की दुकानों, कई प्रकार के बड़े झूले और मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध हैं। साथ ही मेले में पारंपरिक मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की काफी चहल-पहल देखी गई। मेला समिति के अध्यक्ष महेश भाटी ने बताया कि मेले का आयोजन अष्टमी, नवमी और दशमी तीन दिन तक होगा।
मेला कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि जाहरवीर गोगा महाराज का यह ऐतिहासिक मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर, अटूट आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इस दौरान माछरा इंटर कॉलेज प्रबंधक अमित त्यागी, महेश भाटी, रमेशचंद भाटी, रकम सिंह भाटी, पूर्व प्रधान राकेश त्यागी, प्रधान यतेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा, मुनेश त्यागी, प्रधान संजीव दत्त शर्मा, प्रधान वीरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

माछरा में जाहरवीर गोगा जी महाराज मंदिर पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते भाजपा के पूर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें