दौराला - दौराला में बरात घर के निर्माण के लिए शिलान्यास करते। स्रोत : स्वयं
दौराला। नगर पंचायत दौराला के वार्ड संख्या-4 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत स्वीकृत बरात घर के निर्माण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह और अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बारात घर बनने से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक एवं सुविधायुक्त भवन उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों और समय सीमा के अनुरूप कराया जाएगा। भवन में विशाल सभा हॉल, मंच, रसोईघर, महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसकी नियमित निगरानी की जाएगी।