दौराला। दौराला चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का शुक्रवार को हवन पूजा व मंत्रोपचार के उपरांत शुभारंभ किया गया। श्रीराम समूह के एमडी माधव बी. श्रीराम ने पहली ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर आए गांव दौराला के कृषक एवं नगर पंचायत के चेयरमैन देवेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार ने प्रथम बुग्गी लाने वाले कृषक को माला व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
श्रीराम समूह के एमडी माधव बी श्रीराम, रोहन श्रीराम ने किसानों को शुभकामनाएं दी। कहा कि किसान हमारे लिए सर्वोपरि हैं। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने साफ एवं ताजा गन्ना आपूर्ति करने का आह्वान किया। इस मौके पर चीनी मिल के प्रेसीडेंट संजय रस्तौगी, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार, जेपी तोमर, अभिषेक तोमर, डाॅ. प्रणव राणा, पंकज कुमार, अजय राठी, दौराला गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमर प्रताप सिंह, सचिव प्रदीप कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल देव, भोलू चेयरमैन, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष पदमेंद्र सिंह, प्रदीप चिंदौड़ी, कुलदीप, अशोक झिटकरी, मुकद्दम, संतकुमार भारती, नगर पंचायत के चेयरमैन देवेंद्र चौधरी, राकेश, सतबीर जंगेठी, सुबोध प्रधान, रामफल सिंह, ओंकार सिंह, राजकुमार अख्तयारपुर, मोंटी सोम प्रधान, राहुल चौहान, ब्रह्मवीर टेहरकी, बिटटूू, जितेंद्र प्रधान, सतीश भलसौना, कल्लू चेयरमैन, सुरेंद्र लोईया, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।