फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमर शहीद मेजर शुभम सैनी की स्मृति में स्मृति द्वार का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहटा विकासखंड के घसौली गांव में अमर शहीद मेजर शुभम सैनी की स्मृति में बनाए गए स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया। जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी और बिजेंद्र प्रमुख ने संयुक्त रूप से स्मृति द्वार का उद्घाटन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद को नमन किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी ने अपनी निधि से शहीद मेजर शुभम सैनी की स्मृति में गांव में स्मृति द्वार का निर्माण कराया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देशभक्ति के नारों से गांव का माहौल गूंज उठा। लोगों ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शहीद के परिवार को सम्मानित भी किया गया। गौरव चौधरी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर डेविड, नीरज शर्मा, राम भरोसे, कैप्टन सुभाष नागर, अमित सैनी, चिनू शर्मा, महिपाल चौधरी, कमल सैनी, प्रताप लोहिया, अंकित, कैप्टन अहलकार सिंह नागर, विजित तालियान, प्रदीप, अशोक सैनी, लक्की सैनी, राजपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें