ए एस इंटर कालेज में वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में विद्यार्थियों के लिए शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के सेवानिवृत कार्यालय अधीक्षक महकार सिंह ने वाटर कूलर विद्यालय को दान के रूप में दिया था। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में महकार सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, जिलाधिकारी के रवि दत्त शर्मा और प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह के साथ छात्र छात्राओं ने किया। महकार सिंह ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विद्यालय के टॉपर छात्र छात्रा को 5100 -5100 की छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष अपने पिता स्वर्गीय राम सिंह के नाम से प्रदान करने की घोषणा की। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु कॉलेज में लगभग एक भवन पर लेटर डलवाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अंजू सिंह, निष्ठा, निपेंद्र कुमार भटनागर, मीनाक्षी, कृष्ण चंद, संजीव कुमार सिरोही , ऊधम सिंह मौजूद रहे।