फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट आज से

Sat, 06 Sep 2025 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में होगा, 200 टीमें होंगी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल कालंद चुंगी में सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट आज से शुरू होगा। आयोजकों का दावा है कि प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश की लगभग 200 टीमों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

इस संबंध में आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। बताया कि बालक और बालिका की अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कुल 926 प्रतिभागियों ने अपने नाम दर्ज कराए हैं। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, चित्रकूट, बदायूं, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बागपत, ज्योतिबा फुले नगर, शामली, जेपी नगर, अमरोहा और हापुड़ सहित विभिन्न कई जिलों की टीमें शामिल होंगी। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा और आयोजक सचिव अरविंद शेरवालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें