फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बड़े शहरों में फैला था नेटवर्क, ऐसे लूट लेते थे महंगे मोबाइल, 300 से ज्यादा वारदातें कबूलीं

Mon, 14 Aug 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मोबाइल चोर गैंग का भंड़ाफोड़
विज्ञापन
दिल्ली, देहरादून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मोबाइल फोन चोरी करने और लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। करीब छह माह में 300 से ज्यादा मोबाइल फोन उड़ा चुके हैं। बदमाशों से 34 मोबाइल, दो तमंचे, चार हजार रुपये बरामद हुए हैं, इनमें 19 मोबाइल काफी महंगे हैं। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर सतीश राय की टीम ने बदमाशों को विंटेज गार्डन के पास से दबोचा।
विज्ञापन


ऐसे करते थे वारदात
एसपी सिटी के अनुसार ये बदमाश एनसीआर और देहरादून में बड़े धार्मिक कार्यक्रमों, शादी समारोह, जुलूस और भीड़वाले वाले स्थानों पर मोबाइल फोन चोरी करते थे। इसके अलावा गैंग के सदस्य मेरठ में दिल्ली रोड, परतापुर, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, गंगानगर, शास्त्रीनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर में शाम होते ही आने-जाने वाली महिलाओं, युवतियों और राहगीरों से मोबाइल फोन झपटकर भाग जाते थे।
विज्ञापन

गाजियाबाद, नोएडा में बेचते थे

मोबाइल लुटेरों की जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपी नीरज और रोहित की शारदा रोड पर श्री साईं टेलीकॉम नाम से शॉप है, जो चोरी के मोबाइल पांच सौ से एक हजार में खरीदकर तीन से चार माह बाद बेच देते थे। ये आरोपी गाजियाबाद और नोएडा के टेलीकॉम सेंटरों पर भी चोरी और लूट के मोबाइल फोन बेचते हैं, जहां महंगे मोबाइल फोनों के  आईएमईआई नंबर बदलकर बेच दिए जाते हैं।

प्रेमिका के शौक पूरे करता था सरगना
एसपी सिटी के अनुसार इस गैंग का सरगना सचिन उर्फ घोड़ी है, जिसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। एक बार मोबाइल फोन लूटने के बाद वह भीड़ के हाथ नहीं आता था। लूट के बाद मोबाइल फोन बेचकर सचिन अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करता था। इस दौरान सभी आरोपी होटल में शराब पार्टी भी करते थे। 

गिरफ्तार आरोपी
सचिन उर्फ घोड़ी पुत्र ब्रह्म सिंह, अमन पुत्र जयप्रकाश निवासी गौतमनगर, ब्रह्मपुरी, मोनू पुत्र नानक निवासी गणेशपुरी, ब्रह्मपुरी, राजू उर्फ कुरकने पुत्र डालचंद, नीरज पुत्र किरण सिंह निवासी भगवतपुरा, ब्रह्मपुरी, रोहित पुत्र प्रवीण जैन माधवपुरम, ब्रह्मपुरी। (दिनेश, संजय और प्रमोद निवासी ब्रह्मपुरी फरार हैं)

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें