फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 19 Nov 2017 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
युवक को चाकू से डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर में अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या का मामला ठंडा नहीं हुआ कि शुक्रवार को टीपीनगर की नई बस्ती में फिर एक युवक को अवैध संबंधों के शक में चाकू से गोदकर मार डाला। वहीं आरोपी वारदात करने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ क्षेत्र के चितवाना शेरपुर गांव निवासी रतनलाल (35) पुत्र बेनीप्रसाद अपनी पत्नी ममता व दो बच्चों के साथ टीपीनगर नई बस्ती में जीवन के मकान में किराये पर रहता था। उसी मकान में तारा भी अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता है। रतनलाल टीपीनगर में एक फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करता है। तारा को शक था कि रतनलाल के संबंध उसकी पत्नी से हैं। 

इसको लेकर रतनलाल और तारा में एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को तारा ने रतनलाल को अपने कमरे में बुलाया और चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें रतनलाल की मौत हो गई। चीख पुकार सुनते ही रतनलाल की पत्नी ममता दौड़कर वहां पर पहुंची। बाद में लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। टीपीनगर थाने की पुलिस रतन लाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पढ़ें : मासूम के सामने पत्नी को फावड़े से काट डाला, तड़पकर तोड़ा दम
विज्ञापन

चार दिन से हत्या करने इरादे से घूम रहा था

युवक की हत्या
रतनलाल की पत्नी ममता ने बताया कि तारा चार दिन से हत्या करने के इरादे से धूम रहा था। यह बात सुनकर रतनलाल के परिजनों ने ममता को धमकाते कहा कि जब ऐसी बात थी तो उसने उनको क्यों नहीं बताई। जिस पर ममता ने कहा कि रतनलाल बार बार उसको मना कर देता था। उसको यकीन नहीं था कि तारा सच में हत्या कर सकता है। 

रोते हुए बेहोश हो गई
ममता का रो रोकर बुरा हाल है। उसके दो बच्चे प्रिंस (8) और अनु (6) हैं। रतनलाल की हत्या की सूचना पर पिता बेनीप्रसाद और दर्जनों ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। ममता अपने ससुर से लिपटकर रोते हुए बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने उसको भी दवा दी। बेनीप्रसाद ने दोनों बच्चों को गांव में पहुंचाने की बात कही है। 

खून का बदला खून से लेंगे
रतनलान के परिजनों ने पुलिस के सामने एलान किया कि खून के बदला खून से लेंगे। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ नई बस्ती पहुंच गई। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस फोर्स भी वहां पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 

एसओ टीपीनगर बृजेश कुमार ने बताया कि रतनलाल की हत्या अवैध संबंध के शक में हुई है। आरोपी तारा के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल तारा की पत्नी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। माहौल गर्माया हुआ है, जिसको देखते तारा की पत्नी व उसके बच्चों को दूसरे थाने में रखा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें