फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महलका प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव महलका में दो पक्षों में हुई फायरिंग व पथराव की घटना में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने 19 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव महलका में शनिवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे पथराव व गोली चलने की सूचना पर गांव महलका पहुंची पुलिस पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर किए। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। घटना के संबंध में एक पक्ष से असलम, शौकीन, अरसलान, सलमान, भूरा, उस्मान, खालिद, मन्नान, जुबेर व 5-6 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष से आरिफ, आस मोहम्मद, राशिद, शाहिद, सलमान, बिलाल, सलमान व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने, पुलिस पर गोली चलाने आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें