फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले के उद्घाटन में पंजाबी तड़का

Sun, 19 May 2019 03:41 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नौचंदी मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। ऐतिहासिक नौचंदी मेले का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर परंपरागत तरीके से मेले का उद्घाटन किया। पंजाबी गायकों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द को समर्पित मेला नौचंदी 347 सालों से आयोजित होता आ रहा है। परंपरा के अनुसार मेले का शुभारंभ होली के बाद पड़ने वाले दूसरे रविवार से होता था। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मेले का उद्घाटन अभी भी इसी दिन होता आ रहा है। जबकि कई अन्य कारणों से पिछले लगभग दो दशक से मेला उद्घाटन के करीब 15 दिन बाद शुरू होता रहा है। लेकिन इस बार लोकसभा की चुनाव आचार संहिता के कारण मेला तैयारी और व्यवस्था के ठेके न छूटने से मेला करीब डेढ़ माह देरी से शुरू हो रहा है। हालांकि परंपरा के अनुसार मेले का औपचारिक उद्घाटन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने 31 मार्च को कर दिया था।
शनिवार को मेले के मुख्य द्वार के पास बनाये गये विशाल मंच से मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, मेला आयोजन समिति के सदस्य मुखिया गुर्जर, ममता रत्नम, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चरला आदि ने हवा में गुब्बारे और कबूतर उड़ाते हुए मेले का आगाज किया। इसके बाद सभी ने नवचंडी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने के साथ बाले मियां की मजार पर चादर चढ़ाई।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा शमा
मेला
उद्घाटन समारोह में स्वरूप फाउंडेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गायब रणबीर और शिवजोत के साथ ही एक्ट्रेस टिया ठाकुर और तमन्ना सोढी व एक्टर और सिंगर गौरव नागपाल ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया। मेला परिसर में मौजूद युवक ढोल की थाप पर कलाकारों के साथ जमकर झूमे।

देर से आये कलाकार
मेला
उद्घाटन करके अधिकारी शाम 7.30 बजे तक लौट गए। लेकिन कलाकार नहीं पहुंचे। सभी कलाकार लगभग 8.30 बजे मेले परिसर के बीच खुले मैदान में बने मंच पर प्रस्तुति दी। जिसका अधिकारी लुत्फ नहीं ले पाये, लेकिन जनता ने जमकर मनोरंजन किया।

मनचलों का किया जाएगा मुंह काला
मेला
नौचंदी में एसएसपी द्वारा अलग से इंस्पेक्टर तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। लेकिन दूसरी तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता मुखिया गुर्जर ने मंच से चेतावनी जारी कर सनसनी फैला दी। मुखिया गुर्जर ने कहा कि इस बार मेला नौचंदी में मनचलों और जेबकतरों को सबक सिखाने के लिए अलग से बाउंसर तैनात किये गये हैं। जो भी छेड़छाड़ करता पाया गया, उसका मुंह काला कर मेला परिसर में घुमाकर बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें