फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी कमेले पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में बरामद हुआ मीट

Thu, 05 Oct 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कमेले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बंद पड़े घेर में मिनी कमेला चलने का भंडाफोड़ हुआ है। छापे के दौरान मौके से भारी मात्रा में भैंस का मीट, जिंदा पशु और कटान के उपकरण बरामद हुए। कटान के आरोपी दो भाई फरार हो गए।
विज्ञापन

 
खेड़ा वाला पुल अहमदनगर निवासी नन्हे और उसका भाई हाजी नूर मीट का काम करते हैं। जिनका श्यामनगर में अहाता बंद पड़ा है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मुखबिर ने अहाते में गोकशी की सूचना दी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने कोतवाली और देहली गेट पुलिस के साथ छापा मारा। जहां भैंसों के अलावा एक दर्जन से ज्यादा कटड़े के अवशेष पड़े मिले। जबकि सात कटड़े और एक भैंस जिंदा बरामद हुई। पुलिस के अनुसार अहाते में कई भैंस काटी गई। पुलिस ने डॉक्टरों की टीम बुलाकर सैंपल भरवाए। इस दौरान मीट ठेकेदार फरीद वहां पहुंचा तो कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर से शिकायत करते हुए कहा कि मीट ठेकेदार की मिलीभगत से पशुओं का कटान किया जा रहा है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि हाजी नन्हे और हाजी नूर और दो अन्य के खिलाफ अवैध मीट कटान में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दस कुंतल मीट बरामद कर दबवा दिया गया।

पढ़ें : सीओ बोले, कबाब के लिए होटलों में सप्लाई हो रहा था मृत पशुओं का मीट
विज्ञापन

लंबे समय से हो रहा कटान

बंद कमरे में चलता मिला मिनी कमेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आसपास के लोगों ने इंस्पेक्टर से कहा कि बंद घेर में काफी समय से अवैध कटान किया जा रहा था। रात में गोवंश को भी लाया जाता था। लेकिन कोई भी डर के कारण बताता नहीं था। कुछ लोगों ने फैंटम पुलिस पर भी आरोप लगाए। 

मौके से तराजू, छुरे मिले 
इंस्पेक्टर के अनुसार घेर में भैंस और कटड़े को अवैध तरीके से काटा जा रहा था। मीट को तराजू से तोलकर 120-150 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। मौके से दो तराजू, तीन छुरे और अन्य सामान बरामद हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें