फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों के घेरे में नगर पालिका, मेला बूढ़ा बाबा के लिये छोडे़ गये ठेकों में लाखों की धांधली

Sat, 06 May 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा छोड़े गये ठेकों में धांधली
विज्ञापन
सरधना में मेला बूढ़ा बाबा के आयोजन के लिये छोडे़ गये ठेकों में धांधली का आरोप लगाया। तीन दिन से ठेकेदार पालिका पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार लगने वाले झूलें के लिये अली हसन ठेकेदार के नाम से 11 लाख 786 में ठेका छोड़ा गया था। वह देर रात ही ब्रजमोहन गुप्ता के नाम से छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


अलीहसन का आरोप है कि अन्‍य नाम से जो टेंडर डाला गया था। वह दस लाख 65 हजार रुपये में था। और बिना बोली के ही 11 लाख 786 में किस आधार पर छोड़ा गया। उसने एक लाख रुपये का डीडी, दो लाख नकद और आठ लाख रुपये का चेक बृहस्पतिवार को पालिका में जमा कर रहा था। लेकिन उसे ठेका नहीं छोड़ा गया। अलीहसन ने ईओ पर ठेके के नाम पर दो लाख रुपये मांगने ओर नहीं देने पर ठेका दूसरे के नाम छोडे़ जाने का आरोप लगाया। अलीहसन ने कहा कि पालिका अिधकारी अब उसकी जमा राशि जप्त करने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में अलीहसन ने तमाम अधिकारियों के साथ सीएसम योगी आदित्यनाथ को फैक्स के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। 

वहीं, इस संबंध में ईओ शैलेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने अलीहसन के आरोप को बेबुनियाद बताया ओर पूरी पादर्शिता से ठेका प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। कहा कि अलीहसन ने समय पर ठेके का पैसा जमा नहीं कराया जिस कारण दूसरे को मौका दिया गया। वहीं, इस संबंध में ईओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आरोप लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


दस और बीस रुपये का टिकट  
नगर पालिका ने झूले का टेंडर दिया है। उसमें बच्चों के लिये दस रुपये का टिकट व बड़ों के लिये बीस रुपये का टिकट रखा गया हैं। ठेकेदार इस रेट से ऊपर लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और ठेका निरस्त कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें