एंटी करप्शन की टीम ने पुलिस चौकी पर छापेमारी कर एक महिला दरोगा (अमृता सिंह) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मेरठ में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर छापेमारी कर एक महिला दरोगा (अमृता सिंह) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला दरोगा थाना कोतवाली की बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर तैनात है। बता दें कि गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले समीर की पत्नी ने कोर्ट के जरिए दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस की फाइल दरोगा अमृता सिंह को सौंपी गई थी।