फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में महिलाओं को देंगे चार हजार रुपये प्रतिमाह और बिजली बिल होगा माफ : कर्मवीर सिंह

विज्ञापन
तारापुर में सपा के कार्यक्रम में मौजूद में संबोधित करते सपा के जिला अध्यक्ष कर्मवीर स्रोत संवाद
विज्ञापन
गांव तारापुर में फार्म हाउस में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो महिलाओं को हर माह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही घरेलू बिजली बिल माफ होगा और बिजली का मीटर नहीं घूमेगा जिससे आज आम नागरिक बहुत परेशान है। भाजपा सरकार में लगातार बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सपा सरकार जरूरी है। यह विचार सपा के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने सोमवार को खादर क्षेत्र के गांव तारापुर में एक फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
सपा नेता एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि कुछ लोग हस्तिनापुर की भूमि को श्रापित बताते हैं परंतु उनके लिए यह भूमि पावन है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हितों की पक्षधर रही है।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कहा कि इसी पावन भूमि से वह दो बार विधायक बने और राज्य मंत्री भी बने। हस्तिनापुर की भूमि द्वापर युग की साक्षी रही है। यह अनेको ऋषि मुनियों की तपोस्थली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। संचालन सुदेशपाल ने किया। सपा कार्यकर्ता राजेंद्र उर्फ पप्पू प्रधान की ओर से मुख्य अतिथि ने जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान मंच पर अरशद प्रधान, देवेंद्र, हिमांशु सिद्धार्थ, इंद्रजीत सिंह जयंत, प्रधान इंद्र सिंह, सतीश बवेजा, अनिल प्रधान, सोनू जाटव, सरदार भजन सिंह, हरपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।

तारापुर में सपा के कार्यक्रम में मौजूद में संबोधित करते सपा के जिला अध्यक्ष कर्मवीर स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें