फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्कॉर्पियो ने पेड़ के नीचे बैठे छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 23 May 2020 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/दौराला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात पेड़ के नीचे बैठे एक छात्र को स्कॉर्पियो से कुचलकर मार डाला। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में सवार तीनों युवकों को पकड़कर जमकर धुना। जिसमें दो युवक हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। स्कॉर्पियो का ड्राइवर ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के पावली खास गांव निवासी बंटी (23) पुत्र सुमित पाल शुक्रवार को गर्मी होने के कारण घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठा था। आरोप है कि देर रात करीब 10.45 बजे विनायक विद्यापीठ कॉलेज की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बंटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना के बाद मौके से भाग रहे स्कार्पियो सवार तीन लोगों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने तीनों की जमकर धुनाई की। हालांकि, दो युवक फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। चालक को ग्रामीणों ने पकड़े रखा। मौके पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा स्कार्पियो सवार ने जान बूझकर बंटी की कुचलकर हत्या की है। स्कार्पियो सवार नशे की हालत में थे, दो आरोपी तीन फायर करके भाग निकले, जिस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बंटी तीन भाई, एक बहन में तीसरे नंबर का था।

हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
बंटी के परिजनों व ग्रामीणों ने मामले को हत्या बताकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का कहना कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अन्यथा एनएच-58 पर जाम लगा देंगे। सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्या बोले अधिकारी
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि प्राथमिक जांच में हादसे में छात्र की मौत होना बताया जा रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें