दौराला। नंगली साधारण गांव में बुधवार रात तीन युवकों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घायलों को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
नंगली साधारण निवासी मनोज ने बताया कि गांव के ही सचिन अपने साथी शिवा और नितिन के साथ बुधवार की रात शराब के नशे में उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव को आए उसके परिजनों ने संजीव, मनोज राजकुमार अनुज के साथ मारपीट कर घायल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी भेजते हुए जानकारी ली। पीड़ित मनोज ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद