फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंडाली में कैंटर ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव शाफियाबाद लोटी के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर शाफियाबाद लोटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भिजवाया।
मृतक की पहचान किठौर थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी बाबर पुत्र भल्ले के रूप में हुई है। बाबर सोमवार शाम करीब 5:00 बजे हापुड़ से अपने घर शाहजहांपुर लौट रहे थे। किठौर-हापुड़ मार्ग पर शाफियाबाद लोटी के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। शाफियाबाद लोटी चौकी पुलिस और मुंडाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फरार कैंटर चालक की तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे फरार चालक की पहचान करने में मदद मिलेगी। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें