घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी सिटी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
इलाके के पार्षद शहजाद मेवाती सहित पार्षद का भाई भूरा, उसके दोनों बेटे, इंतजार, सेफू कपड़े वाला और उसके बेटे पर हमले का आरोप है। उधर एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि होली के चंदे को लेकर झगड़ा हुआ। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा के कई नेता थाने में पहुंंचकर हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा समेत तमाम नेता थाने में पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर एसएसपी भी पहुंचे।