फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा की आज की बैठक अहम, समापन सत्र में चुनावी मंत्र फूंकेंगे अमित शाह

Sun, 12 Aug 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज होने वाली बैठक अहम होगी। क्याेंकि इस बैठक के समापन सत्र को जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे, वहीं वह बैठक समापन के बाद प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों का अमला जुटेगा।

विज्ञापन


भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य सहित एक दर्जन से ज्यादा कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार मंत्री मेरठ पहुंच गए हैं। जबकि केंद्रीय मंत्री मंडल से साध्वी निरंजन ज्योति भी मेरठ पहुंच गईं। जबकि रविवार को होने वाली बैठक के लिए उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद जो कि केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं, उनके साथ ही बाकी के मंत्री और विधायकों के साथ सभी सांसद मौजूद रहेंगे। शनिवार को बैठक में प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना, रीता बहुगुणा जोशी, सुरेश खन्ना, दारा सिंह चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, एसपी सिंह बघेल, चेतन चौहान आशुतोष टंडन गोपालजी, रमापति शास्त्री, सत्यदेव पचौरी, स्वाति सिंह, श्रीकांत शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा और भूपेंद्र चौधरी मेरठ पहुंच चुके हैं।  

शाह के स्वागत में आज जुटेंगे युवा  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का युवा मोर्चा भव्य स्वागत करेगा। इस स्वागत की तैयारी के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष आयुष पंवार ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने स्वागत कार्यक्रम की पूरी तैयारी का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सुभारती परिसर के मदन मोहन मालवीय सभागार में शनिवार रात युवा मोर्चा की बैठक में अमित शाह के स्वागत को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिला व महानगर से 80 बसों के साथ लगभग 150 कारों और 500 बाइकों से परतापुर तिराहा पर स्वागत करेंगे। बैठक का संचालन वीनस शर्मा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल और प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी, राजू कालरा, नितेश मलिक , विवेक वाजपेयी, आशीष प्रताप, मीनल गौतम सचिन भाटी, अंकुर मुखिया, रमन ढींगरा, अंकुर राणा, आकाश सूर्यवंशी, अभिषेक जिंदल, ईशान अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज कार से आएंगे अमित शाह
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन रविवार को सुभारती विवि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे। प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त की सुबह भाजपा अध्यक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 12.00 मेरठ बाइपास पर पहुंचेंगे। 12.15 बजे सुभारती स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद 3.30 बजे कार्यक्रम स्थल से ब्रेवरा होटल पहुंचेंगे। शाम छह बजे ब्रेवरा होटल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

कार्यसमिति की बैठक में पारित होंगे अहम प्रस्ताव 

योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कार्यकारिणी बैठक और कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अहम प्रस्ताव पारित होंगे। इन प्रस्तावों पर कार्यकारिणी की बैठक में मंथन के बाद अब आगे की बैठकों में रखा जाएगा। शहीद मातादीन परिसर में बने मीडिया सेंटर में पत्रकारों को कार्यसमिति की बैठक पर जानकारी देते हुए पंकज सिंह ने कहा कि उद्घाटन सत्र से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें कार्यसमिति की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा हुई। ताकि कार्यसमिति द्वारा इन प्रस्तावों को स्वीकृत कराकर भविष्य में प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2019 है और इसके लिए संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी कार्यक्रम किस तरह संचालित किए जाएं, ऐसे प्रस्ताव बैठक में रखे जाएंगे। साथ ही भविष्य में किस तरह की रणनीति होनी चाहिए, यह भी बैठक में तय होगा। 

हर राम भक्त के एजेंडे में राम मंदिर : कटियार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार ने कहा 2019 में भी मोदी की सरकार बनेगी, लेकिन प्रदेश में कितनी सीट जीतेंगे यह बताना कठिन है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबर के एजेंडे में राम मंदिर तोड़ना था, तो अब हर राम भक्त के एजेंडे में राम मंदिर बनवाना है। राम मंदिर न तो कभी भाजपा के एजेंडे से बाहर था और न ही होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में चल रहा है। लंबे समय से पार्टी में चल रही उपेक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें काफी कुछ दिया। वे प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद भी रहे। अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे निभाएंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की सीटों के सवाल पर बोले विपक्ष चुनाव जीतने को एक हो रहा है। पूरी ताकत झोंकी जा रही है। पार्टी कितनी सीटें जीतेगी यह कहना अभी कठिन है। उपचुनावों में पार्टी की हार के सवाल पर कहा कि हार जीत तो लगी रहती है। पार्टी इससे सबक लेकर आगे बढ़ेगी। 

हवाई पट्टी जाने से रोकने पर भड़के विधायक 
परतापुर हवाई पट्टी पर सीएम योगी के स्वागत के लिये कई विधायक, सांसद व कार्यकर्ता अंदर जा रहे थे। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक जब अपने काफिले के साथ हवाई पट्टी पहुंचे तो गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जिस पर विधायक भड़क उठे और सुरक्षा कर्मियों से उलझ गए। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि आपका नाम लिस्ट में नही है। एक नेता के द्वारा बात किए जाने पर विधायक अंदर पहुंचे। जिसके बाद विधायक अन्य कई विधायकों को लेकर वापस गेट पर आए और सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह से सुरक्षा कर्मियों की शिकायत की। कहा कि विधायकों को भी अंदर जाने रोका जा रहा है शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को मालूम नही था इसलिए ऐसा हुआ होगा।

हवाई पट्टी से सुभारती तक हुआ स्वागत  

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हवाई पट्टी पर जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने रास्ते में सुभारती तक उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीपैड पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, विधायक ठा. संगीत सोम, सत्यप्रकाश अग्रवाल, डा. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, जितेंद्र सतवाई, सतवीर त्यागी, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, राजकुमार कौशिक, हर्ष गोयल, अरुण वशिष्ठ, विमल शर्मा, हरिकांत अहलूवालिया, सुरेश जैन रितुराज आदि मौजूद रहे।

हवाई पट्टी से काफिला रवाना हुआ तो कई गांवों में विधायक डा. सोमेंद्र तोमर के समर्थकों ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। गगोल रोड पर व्यापार प्रकोष्ठ के सुनील वर्मा, सरदार राजवीर सिंह, आदित्य शर्मा, सुधीर गुर्जर, जयवीर सिंह, लीलू, मनोज शर्मा, आयुष गुर्जर, शोभित सिंघल, संजीव रस्तोगी स्वागत किया। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के कुंवर बासित अली ने भी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। 

तीन किमी तक बरसाए फूल
मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री का काफिला सुरक्षा घेरे में परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती के लिए चला तो करीब तीन किमी तक सड़क के दोनों तरफ कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। डिवाइडर पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने योगी- मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। 

रोडवेज बसों का हुआ रूट डायवर्ट
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के चलते शनिवार को मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को दोपहर बाद रूट डायवर्ट कर वाया हापुड़ संचालित किया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को भी यह व्यवस्था रहेगी। शनिवार को कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आदि कहीं दिल्ली रोड पर जाम में न फंस जाए, इसके चलते जिला प्रशासन ने मेरठ-दिल्ली के बीच चलने वाली बसों का संचालन बंद कराते हुए इन्हें वाया हापुड़ चलाने के आदेश दिए। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली, गाजियाबाद, मोहननगर, कौशांबी और नोएडा की बसों का संचालन वाया हापुड़ किया। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार बसों को रूट डायवर्ट कर चलाया गया।
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में खड़ा रहा पुलिस-प्रशासन 

योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परतापुर हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सीएम सिक्योरिटी, एनएसजी कमांडो के अलावा एसएसपी राजेश पांडेय और आईजी रेंज रामकुमार ने खुद कमान संभाल रखी थी। रात्रि विश्राम के लिए आरएएफ गेस्ट हाउस में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। खुफिया विभाग से आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री परतापुर हवाई पट्टी पहुंचे तो दोनों नेताओं को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। कार्यक्रम स्थल पर भी बिना पास के एंट्री नहीं थी। वहीं, सुभारती में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री आरएएफ के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करने पहुंचे। यहां भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। 

हर बैग-किट पर था बार कोड 
कार्य समिति की बैठक में पूरे प्रदेश से पहुंचे पदाधिकारियों के बैग-किट पर बार कोड था। किसको कौन सा बार कोड दिया गया है इसकी पूरी जानकारी थी। बैग का बार कोड चेक किए जाने के बाद भी सभी को     भीतर जाने दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें