पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मृतका के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के भाई बिजेंद्र ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि विवाहिता की हत्या की गई है। मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि जेठ व जेठानी फरार है। वहीं मृतका के सात वर्षीय पुत्र ने बताया कि मृतका को पहले पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया और फिर उसे पेड़ पर लटका दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।