डॉ. मगनपाल अपनी पत्नी बेटे और बहू के साथ
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में एक परिवार ने अपने पुत्र की शादी में दहेज न लेकर समाज के सामने एक मिसाल प्रस्तुत की है। दहेजरहित इस शादी की जहां हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं परिवार के इस कदम को लोग प्रेरणादायक बता रहे हैं।
रामपुर क्षेत्र के गांव नल्हेडा गुर्जर के संभ्रांत परिवार से संबंध रखने वाले डॉ. मगनपाल के बेटे अभिषेक की शादी रुड़की में हुई है। लड़की वालों ने जब लड़के पक्ष को दहेज के रूप में कैश, गहने, फर्नीचर आदि देना चाहा तो डा मगन पाल ने लडकी को ही सबसे बड़ा दहेज कहते हुए कोई भी सामान लेने से मना कर दिया। उन्होंने शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लड़की पक्ष से ग्रहण किया।