फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ससुरालियों ने मायके में विवाहिता से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के छुर गांव में दहेज उत्पीड़न के चलते अपने मायके में रह रही विवाहिता के साथ शुक्रवार को उसके पति और ससुराल वालों ने हमला कर दिया। आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या करने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने बताया कि राखी पुत्री राजकुमार की शादी छह वर्ष पूर्व रुहासा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति से विवाद के चलते वह पिछले डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी। दोनों के बीच एक बार समझौता भी हुआ लेकिन इसके बावजूद विवाहिता को लगातार परेशान किया जाता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके जेठ ने भी मारपीट की। शुक्रवार को वह अपने मायके में ही थी तभी उसके पति और ससुराल के अन्य लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें