फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखौदा में 11 दिन पहले बोरे में मिली युवती की लाश की गुत्थी उलझी

Thu, 23 Feb 2023 08:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के बिजली बंबा बाईपास स्थित जमनानगर में बोरे में गर्भवती युवती का शव मिला था। 11 दिन बीतने के बावजूद युवती की पहचान नहीं हुई है और न बोरे में शव को ले जाते युवक का सुराग लगा। पहचान बताने वाले को 25 हजार के इनाम की घोषणा के बाद बुधवार को एसएसपी ने पुलिस की पांच टीम बना दीं, जो लिसाड़ीगेट इलाके में रोज 1000 परिवार में जाकर सर्च करेंगी। एक टीम में दो सिपाही रहेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि पुलिस को इनपुट मिला है कि युवती का कनेक्शन लिसाड़ीगेट से हो सकता है। टीम में शामिल सिपाहियों को निर्देश दिए है कि वह परिवार के लोगों को युवती के शव का फोटो और बोरे में शव को कंधे पर लादकर ले जाते युवक का फोटो दिखाएं, ताकि दोनों में में किसी की पहचान हो सके।

किट्टू और शिवांगी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी
टीपीनगर के मुल्ताननगर निवासी धीरेंद्र सिंह की पांच साल की बेटी किट्टू को चार जनवरी को एक युवक अगवा कर ले गया था। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी अजयपाल की छह साल की बेटी शिवांगी छह दिन पहले अगवा हुई थी। दोनों बच्चियों को पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन


एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि किट्टू की तलाश में पुलिस की चार टीम गठित की गई। लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर सहित कई जगहों पर तलाश करने में लगे है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी दिल्ली रोड स्थित दिल्ली चुंगी तक दिखा, इसके बाद कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

वहीं, शिवांगी के मामले में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि बच्ची की तलाश में दो टीम बनाई हैं। बच्ची के माता-पिता गांव के बाहरी हिस्से में कोल्हू पर काम करते हैं। कोल्हू से भी अपहरण का कनेक्शन देखा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें