फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रजबन पेट्रोल पंप के सामने महिला से कुंडल लूटे, 20 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को रजबन पेट्रोल पंप के सामने वॉक करके घर लौट रही रजबन निवासी किरन से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। महिला ने विरोध किया तो उसे 20 मीटर तक घसीट दिया। वह लहूलुहान भी हो गई। लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। खास बात यह है कि चेकिंग प्वाइंट से पुलिस नदारद रही और बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रजबन निवासी किरन प्राइवेट जॉब करती हैं। बृहस्पतिवार शाम सात बजे वह मॉल रोड पर वॉक कर घर लौट रही थीं। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने किरन के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल नोच लिए और भागने लगे। एकाएक झपट्टा मारने के कारण किरन सड़क पर गिर गईं और घिसटती चली गईं। वह उठकर शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागीं, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए।
किरन के कानों से खून निकलने लगा। लोगों की सूचना पर किरन के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया। चौकी प्रभारी ने भीड़ को शांत कराया और किरन को थाने भिजवा दिया। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सदर बाजार पुलिस को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चेकिंग प्वाइंट पर लूट करके भाग गए बदमाश
रजबन पेट्रोल पंप के सामने सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। यहां पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। एसएसपी ने शाम को चेकिंग के आदेश दिए हुए हैं, इसके बावजूद वहां पर कोई चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया और बदमाश लूटपाट करके भाग गए। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें