फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 29 फीसदी ओबीसी, उठे सवाल   

Fri, 05 May 2017 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव कराने से पहले निगम क्षेत्र में कराई जा रही ओबीसी जनगणना की रिपोर्ट आ गई है। शहरी आबादी के  करीब 29 फीसदी आबादी ओबीसी वर्ग की है। निगम की जनगणना रिपोर्ट पर पहले दिन ही करीब आधा दर्जन आपत्ति पहुंच गई। शिकायत करने वालों ने जनगणना को गलत बताते हुए ओबीसी जनसंख्या को 5 लाख बताया। 
विज्ञापन

शासन ने नगर निकाय चुनाव से पहले निगम क्षेत्र में निवास कर रही ओबीसी की जनगणना कराने के आदेश दिए थे। करीब 15 दिन पहले निगम प्रशासन ने कई विभागों को लगाकर ओबीसी वर्ग की जनगणना कराई। जनगणना कर रही टीम ने रिपोर्ट नगर निगम को सौंप दी। इसमें ओबीसी के 71 हजार 459 परिवार शहर में हैं। जिनकी कुल संख्या 3 लाख 84 हजार 354 है। निगम के 90 वार्डों में ओबीसी का प्रतिशत 29 फीसदी मिला। निगम ने जनगणना रिपोर्ट पर दो दिन के अंदर आपत्ति मांगते हुए नोटिस चस्पा कर दिया है। पहले ही दिन आधा दर्जन आपत्तियां पहुंची। लोगों ने जनगणना पर सवाल उठाया। लोगों का कहना है इनके यहां कोई टीम नहीं पहुंची। औपचारिकता पूरी कर झूठी रिपोर्ट दी गई है। शहर में करीब 5 लाख लोग ओबीसी वर्ग के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें