फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद की बैठक में मास्टर सोबीर सिंह जिला महासचिव और अनिल फोगाट को करनावल नगर अध्यक्ष बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा करनावल में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रालोद के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने मास्टर सोबीर सिंह को जिला महासचिव और अनिल फोगाट को करनावल नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। मास्टर सोबीर सिंह और अनिल फोगाट के पार्टी में जुड़ने से संगठन मजबूत होगा। इस अवसर पर करनावल के चेयरमैन लोकेंद्र सिंह, संजय रसूलपुर, रणवीर दहिया, शेरू प्रधान, डॉ. देवेंद्र गौतम, विनय मल्लापुर समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रवि भारत चिकारा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें