फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में तहसील परिसर में दो पक्षों में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव खरखाली के दो पक्षों में जमीन बेचने के बाद नो ड्यूज नहीं देने पर तहसील परिसर में जमकर लात-घूंसे चले। इनके बीच करीब 10 मिनट तक हाथापाई हुई। अधिवक्ताओं द्वारा मामला शांत कराने पर नो ड्यूज नहीं देने वाला आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद दूसरा पक्ष भी वहां से चला गया। थाने में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खरखाली निवासी वीरपाल ने अपने पुत्र वेदप्रकाश के नाम गांव के ही व्यक्ति से खेती की जमीन फरवरी 2025 को 83 लाख रुपये में खरीदी है। इसका बैनामा भी करा लिया है। वीरपाल ने बताया कि 40 लाख रुपये खाते में और 20-20 लाख की एनईएफटी जमीन बेचने वाले के नाम कराई। शेष बचे तीन लाख रुपये बैनामे पर नकद दे दिए थे।
वीरपाल का आरोप है कि जमीन बेचने वाले ने अपने खाते से सारे पैसे निकाल लिए और जमीन का नोड्यूज आज तक नहीं दिया। संपर्क करने पर आरोपी घर से लापता हो जाता है। मंगलवार को आरोपी तहसील में मिला, जहां पहले दोनों में पैसों को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे को सड़क पर गिरा गिराकर पीटा। लोगों व अधिवक्ताओं ने किसी प्रकार मामला शांत कराते हुए दोनों को अलग किया। मौका पाते ही आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें