फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे बंद करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, आठ लोग घायल

विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर में दो पक्षों के बीच हुआ पथराव मौके पर लगी भीड़।
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर के रुकनपुर में मंगलवार को कार में डीजे बंद करने को लेकर विवाद में दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। बाद में दोनों ओर से पथराव हो गया। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। एक पक्ष की कार में भी तोड़फोड़ की गई। एक पक्ष के लोगों ने फिलहाल थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रुकनपुर गांव में बिट्टू अपने परिवार के साथ रहते हैं। बिट्टू के मुताबिक वह मंदिर में शाम को आरती कर रहे थे। इसी दौरान गांव में मुकम्मिल पक्ष के लोग शादी समारोह में बरात सहित गांव में लौट रहे थे। बरात वापसी के दौरान कई लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। बिट्टू ने आरती होने के दौरान कुछ देर के लिए डीजे बंद करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मुकम्मिल पक्ष के लोगों ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। मुकम्मिल पक्ष की एक कार में तोड़फोड़ की गई। मारपीट और पथराव में बिट्टू के साथ ही उसके पक्ष के सोनू, सचिन व लीलू और दूसरे पक्ष से मुकम्मिल, इकबाल, गुलशमां और अय्यूब चोटिल हो गए। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। फिलहाल बिट्टू पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर में दो पक्षों के बीच हुआ पथराव मौके पर लगी भीड़।

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर में दो पक्षों के बीच हुआ पथराव मौके पर लगी भीड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें