फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 60 हजार के विवाद में कर्मचारी की ईंट से कूचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना के भलसोना के जंगल में मिला शव, परिजनों ने दोस्त पर लगाया रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव भलसोना के पास एक कंपनी के कर्मचारी मोहन (45) का शव मिला। उसकी ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई है। मोहन मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम का रहने वाला था। हत्या करने के बाद शव को ईख के खेत में फेंका गया है। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में मृतक के दोस्त अमित पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सरधना पुलिस ने सोरम निवासी अमित पुत्र ऋषिपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
रविवार देर शाम गांव भलसोना निवासी संजय अपने खेत पर था। उसने ईख के खेत में खून से लथपथ शव देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव के पास आधार कार्ड पड़ा मिला। मृतक की पहचान मोहन पुत्र बृजपाल निवासी गांव सोरम थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि मोहन की सिर पर ईंटों से वार कर हत्या की गई है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से यहां लाकर फेंका गया है। सूचना पर सरधना थाना पहुंचे मृतक के परिजनों ने गांव निवासी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोरम निवासी आरोपी अमित पुत्र ऋषिपाल से 60 हजार के लेनदेन को लेकर मोहन का विवाद चल रहा था। दोनों दोस्त थे। कई दिन पहले अमित व मोहन में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपी अमित ने मोहन की हत्या कर शव को भलसोना के जंगल में फेंका है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दो दिन पहले हरिद्वार से आया, मगर गांव नहीं पहुंचा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मोहन हरिद्वार से आया था, लेकिन गांव नहीं पहुंचा। उसका शव मिलने की जानकारी मिली। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कई दिन से चल रहा था झगड़ा
परिजनों का आरोप है कि मोहन के दोस्त अमित से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। कई दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई है। बताया कि मोहन हरिद्वार में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती बताई जा रही है। अधिकतर खाली समय दोनों एक साथ गुजारते थे। 60 हजार के लेनदेन ने दोनों के बीच दूरियां बढ़ा दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें