आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
फोटो
संवाद
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आईआईएमटी वॉरियर्स और सुपरस्टार के बीच मैच हुआ। इसमें वॉरियर्स की टीम ने पांच रन से जीत प्राप्त की। आईआईएमटी वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 10 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इसमें शिवेश यादव ने 35 रन बनाए। दक्ष ने 4 और अवनी ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी सुपरस्टार की टीम 29.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। इसमें अवनी ने 57 रन बनाए। गेंदबाजी में अद्विन प्रताप ने 4 व शिवेश यादव ने 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शिवेश यादव को चुना गया।