फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रिकेटरों को बड़ा मंच देगा आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग

विज्ञापन
आईआईएमटी मेरठ टी 20 लीग को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोग
विज्ञापन
मेरठ। आईपीएल के बाद उत्तर प्रदेश लीग, दिल्ली क्रिकेट लीग सहित अन्य सभी जगहों पर टी-20 क्रिकेट हिट साबित हुआ है। अब इसी तरह से बड़े शहरों में भी टी-20 लीग का आयोजन शुरू हो चुका है। गली-मोहल्लों से क्रिकेटरों को प्रतिभा का मंच देने के लिए अब मेरठ में भी आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का आयोजन मार्च माह में किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ और आईआईएमटी की ओर से यह लीग कराई जा रही है। इसमें प्रदेश के कई बड़े क्रिकेटर समीर रिजवी, रिंकू सिंह, स्वास्तिक चिकारा जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल, मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसीए) के सचिव सुरेंद्र चौहान सहित अन्य सदस्यों ने यह जानकारी दी। डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि इस लीग के माध्यम से सिर्फ टैलेंट के आधार पर हर बच्चे को खेलने और आगे बढ़ने का अवसर मिले। टी-20 लीग का आयोजन, आईआईएमटी और एमडीसीए के लिए ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। हमारा सपना सफल टूर्नामेंट कराना ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देना और उनके हुनर को पहचान दिलाना है।
सुरेंद्र चौहान ने बताया कि आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में छह टीमें भाग लेंगी। सभी मैच दिन रात में आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होंगे। इन टीमों के नाम मेरठ के प्रमुख स्थानों जैसे शास्त्रीनरगर, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा आदि पर आधारित होंगे जिससे शहरवासी लीग से स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करें।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य
एमडीसीए के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाडि़यों का पंजीकरण एसोसिएशन में होना अनिवार्य होगा। वर्तमान व पूर्व में रेलवे या किसी अन्य विभागीय टीम से जुड़े खिलाड़ी भी इस लीग में भाग ले सकते हैं, बशर्ते उनका आधार कार्ड मेरठ जनपद का हो। जो खिलाड़ी बोर्ड के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, उनका ट्रायल नहीं होगा। बाकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। प्रत्येक टीम में अधिकतम दो खिलाड़ी मेरठ जनपद से बाहर के हो सकते हैं। इनका पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन 2026-27 में होना अनिवार्य होगा। 10 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना आवश्यक है। अन्य जनपद के केवल दो खिलाड़ी ही एक मैच की प्लेइंग-11 में शामिल किए जा सकेंगे। ट्रायल के बाद चुने गए खिलाड़ियों को नीलामी के आधार पर टीम में शामिल किया जाएगा। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के निदेशक उदित गौड़ ने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी के पास हुनर है तो उसे बस मंच चाहिए। कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें