फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के बल्लों की अलग पहचान : इमरान ताहिर 

Thu, 21 Apr 2016 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
इमरान ताहिर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे इमरान ताहिर बुधवार को मेरठ पहुंचे। उद्योगपुरम स्थित एसएम क्रिकेट कंपनी में उन्होंने क्रिकेट बैट देखे। ताहिर ने इस दौरान कोई औपचारिक बातचीत तो नहीं की, लेेकिन मेरठ के बल्लों की तारीफ की। 
विज्ञापन


इमरान ने कहा कि मेरठ के बल्लों की दुनिया में अलग पहचान है। इसी कारण दुनियाभर के खिलाड़ी मेरठ में बल्ले लेने पहुंचते हैं। मेरठ की यह मेरी दूसरी यात्रा है। पिछली बार मैं नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर आया था। तब खिलाड़ियों के साथ बातचीत की थी और स्पिन के गुर सिखाए थे।

एसएम क्रिकेट कंपनी में कोच अतहर अली के साथ इमरान ताहिर ने खेल पर चर्चा की। यहां के क्रिकेटीय ढांचे के बारे में जानकारी ली। अतहर अली ने बताया कि आईपीएल में खेल रहे प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर और करण शर्मा भी मेरठ के ही हैं। एसएम क्रिकेट के उदय महाजन और संयम महाजन ने ताहिर को क्रिकेट के सामान को बनाने की प्रक्रिया दिखाई।
विज्ञापन


नीलकंठ इंस्टीट्यूट के निदेशक अमर अहलावत ने ताहिर का स्वागत किया। अपने लिए खेल का सामान लेकर इमरान ताहिर दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए। जाते-जाते ताहिर ने कहा कि अगर मौका मिला, तो आईपीएल खत्म होने के बाद परिवार के साथ मेरठ आऊंगा। इस दौरे की दिलचस्प बात ये रही कि इमरान ने हिंदी में पूरे फ्लो के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें