रोहटा। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर आजमपुर गांव में उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत फसल संगोष्ठी
रोहटा। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर आजमपुर गांव में उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत मृदा और पानी जीवन के एक स्रोत पर फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर्स के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने किसानों को देशभर में चल रहे उत्तम संतुलित पोषण अभियान के उद्देश्यों और उससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह विश्व मृदा दिवस पर मृदा को स्वस्थ रखने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरक आधारित खेती, एकल फसल प्रणाली और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के उपायों की कमी के कारण मृदा की उत्पादकता पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक स्रोत, फसल अवशेष और जैविक खादों का संतुलित उपयोग मृदा स्वास्थ्य सुधारने में मदद करेगा। साथ ही उन्होंने किसानों को गिरते भूजल स्तर और सूक्ष्म सिचाई के फायदों के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सीएफसीएल के सहायक प्रबंधक अभिषेक यादव ने किया और कंपनी के उत्पादों के सही उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी।