कृषि गोष्ठी में योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि रक्षा अधिकारी रजपुरा बिजेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञ?
- फोटो : KITHOR
मुंडाली(मेरठ)। ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाने से कम लागत में अधिक लाभ उठाये जाने की बात कही।
रजपुरा ब्लॉक मे कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी हुई। किसानों को डीके शर्मा ने जैविक विधियों द्वारा कृषकों की आमदनी बढ़ाने के उपाय बताए। कहा कि जैविक खेती से जमीन की उर्वरा शक्ति कम नही होती है। पशु चिकित्साधिकारी स्नेहल ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत जनपद मे 300 गांवों में से रजपुरा ब्लॉक के 26 गांव चयनित हुए हैं। जिनमें नि:शुल्क तीन बार पशुओं का गर्भाधान किया जाएगा। सभी पशुओं के कानों में ट्रेंग छल्ला लगाया जायेगा, जो अनिवार्य होगा। ग्रामीण क्षेत्र के पढ़े लिखे युवा टैग लगाने के लिए रखे जाएंगे। एक टीका लगाने पर 3 रुपये मिलेंगे और एक टैग लगाने पर ढाई रुपये के हिसाब मिलेंगे। सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा रजपुरा बिजेंद्र सिंह ने फसलों में लगने वाले कीटों से सावधान रहने की बात कही। बताया कि गन्ने की कीट ब्लैक बग की रोकथाम के लिए क्युनाल 25 प्रतिशत को 500 एमएल 150 लीटर पानी मे घोलकर छिड़काव करें। गन्ने में सफेद गिडार लगने पर बबोरिया वैली 1.5 का प्रयोग और फफूंदी के लिए ट्राईकोडर्मा हरजेनियम 2 प्रतिशत ढाई किलो मात्रा बुवाई से पहले खेत की तैयारी के समय मिला दें। एडीओ कृषि महेश कुमार ने कृषि यंत्रों पर छूट और किसान सम्मान निधि फार्मों में आ रही त्रुटियां को दूर करने की जानकारी दी। इस दौरान राम अवतार, विजय सिंह, दिमाग सिंह आदि मौजूद रहे।