फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मुजफ्फरनगर के इस गांव में इमामों ने लिया फैसला, बैंड बाजा बजा तो नहीं पढ़ाएंगे निकाह

Thu, 25 Mar 2021 08:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जामा मस्जिद में एकत्र हुए इमाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में समाज में हो रहे फिजूलखर्ची को लेकर उमरपुर गांव की जामा मस्जिद में एकत्र हुए इमामों की बैठक में फैसला लिया गया कि जिस निकाह में बैंड बाजा बजेगा उसमें वे निकाह नहीं पढ़ाएंगे। बैठक में सामाजिक बुराइयां दूर करने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव उमरपुर की जामा मस्जिद में क्षेत्र के इमाम एकत्र हुए। इस मौके पर आयोजित बैठक में समाज में बढ़ते फिजूलखर्चे और सामाजिक बुराइयों पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक में मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह मजाहिरी ने कहा कि उनके समाज में निकाह आदि की रस्म के दौरान नाचगाना, बैंडबाजा, डीजे बजाना व आतिशबाजी आदि का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। पर्दे का एहतराम नहीं होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ: वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, खेतों में घुसकर बचाई जान, वन दरोगा समेत कई घायल, हालत गंभीर

सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिस निकाह में बैंडबाजा आदि बजेगा, फिजूल खर्ची की जाएगी व पर्दे का एहतराम नहीं होगा वहां पर वे निकाह में शिरकत नहीं करेंगे। इमाम निकाह नहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सामाजिक बुराइयां दूर करने पर भी चर्चा हुई।

युवाओं व युवतियों से सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर ऊंची तालीम प्राप्त करने का आह्वान किया। मौके पर अब्दुल्लाह कासमी, कारी मौहम्मद उस्मान, हाफिज महबूब, मौ. मुस्तफा, हाफिज मुर्तजा, कारी इमरान, कारी शाहनवाज इमाम मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें